Latest News Tech Information

गूगल ने अपने प्रयासों से Datally App बनाया है जोकि इन्टरनेट डाटा को खर्च करने से बचाएगा |

स्मार्टफोन और इंटरनेट आज हर इंसान की जरूरत बन गए हैं। हालांकि कई यूजर्स शिकायत करते हैं कि उनके मोबाइल का डेटा नियत तारीख के पहले ही खत्म हो जाता है उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप स्मार्टफोन यूजर है और मोबाइल में जल्दी डेटा बैलेंस खत्म होने से परेशान हैं, तो खुश हो जाइए क्योंकि गूगल ने आपकी ये परेशानी खत्म करने जा रहा है। गूगल का Datally App ऐप यूजर्स के मोबाइल में फालतू डेटा कंज्यूम होने से बचाएगा। फिलहाल इस ऐप को लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन गूगल जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इसे पेश करेगा।

Datally App ऐप यूजर्स को डेटा एक्टिविटी की जानकारी देगा और बताएगा कि कौन से ऐप सबसे ज्यादा डेटा की खपत कर रहे हैं। इसके अलावा ये ऐप नजदीक वाई-फाई सजेस्ट करेगा और फालतू डेटा खर्च करने वाले ऐप पर रोक लगाएगा। इस ऐप में यूजर्स को एक बटन नजर आएगा, जो आपके मोबाइल का डेटा तभी खर्च होने देगा जब आप मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे होंगे।


Read Also :न्यूड तस्वीरें मांगकर फेसबुक(Facebook) ने कराई खुद की बेज्जती, लोगों ने कहा ‘इससे ज्यादा शर्मनाक क्या होगा’

गूगल के इस डेटा सेवर ऐप के जरिए बैकग्राउंट में चलने वाले फालतू डेटा खर्च करने वाले ऐप को रोका जा सकेगा। इसके अलावा गूगल के इस ऐप में यूजर्स को पता चलेगा कि कौन सा ऐप सबसे ज्यादा डेटा खर्च कर रहा है। गूगल फिलहाल इस ऐप की टेस्टिंग फिलीपींस में कर रहा है और जल्द ही इसे एंड्राइड यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।

Datally App ऐप के प्रोडक्ट मैनेजर जोश वुडवर्ड ने कहा, “ये ऐप उन देशों के लिए फायदेमंद होगा जहां डेटा सर्विस महंगी है और यूजर्स डेटा को बचाने के लिए अपने स्मार्टफोन को airplane mode पर लगाते हैं। जब उन्हें नोटिफिकेशन देखना होता तब अपने फोन का airplane mode ऑफ करते हैं, या फिर मोबाइल इंटरनेट ऑन करते हैं।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *